अरुणाचल से दो जवान हुए लापता

अरुणाचल से दो जवान हुए लापता

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले के फॉरवर्ड लोकेशन से लापता भारतीय सेना के दो जवानों के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है। सेना ने कहा कि 28 मई से ही इन दोनों सैनिकों को ढूंढने के लिए गहन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक इन सैनिकों का पता नहीं चल सका है। पीआरओ तेजपुर कर्नल अमरिंदर वालिया ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि वे गलती से अपने पोस्ट के निकट एक तेज बहने वाली नदी में गिर गए। सेना दिन रात इस तलाशी अभियान में जुटी है। नायक प्रकाश सिंह और लांस नायक हरेंद्र सिंह अरुणाचल प्रदेश के एक फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात थे।