अमेरिका महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

अमेरिका महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

वाशिंगटन।  अमेरिका से एक महिला ने दो साल में दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। विज्ञान की भाषा में इसे मोमो ट्विन्स कहा जाता है। इस घटना ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है। अलबामा निवासी ब्रिटनी ने सबसे पहले साल 2021 में जुड़वां बच्चों (बेटे) लेवी और लुका को जन्म दिया था। इसके बाद नवंबर, 2022 में ब्रिटनी ने दोबारा जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस बार ब्रिटनी ने लिडिया और लिंली नामक दो बेटियों को जन्म दिया। इस स्थिति को मोनोएम्नियोटिक-मोनोकोरियोनिक जुड़वां कहा जाता है, जो 35,000 से 60,000 लोगों में से सिर्फ 1 को होता है। मोमो ट्विन्स एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भ में एक ही प्लेसेंटा और अमिटोटिक थैली साझा करते हैं। इस तरह के गर्भावस्था में गर्भपात और डिलीवरी के वक्त बच्चों की मृत्यु जैसी दिक्कतों का जोखिम अधिक हो जाता है। 

गर्भावस्था के छठे महीने में ही

अस्पताल में भर्ती हो गई थीं ब्रिटनी ब्रिटनी की इस स्थिति में गर्भनाल उलझने का जोखिम अधिक था। इस वजह से उसे गर्भावस्था के 24वें हफ्ते में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद वहां पर नवंबर, 2022 में उन्होंने सी-सेक्शन के जरिए दोबारा स्वस्थ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस बात से ब्रिटनी काफी खुश थी। दरअसल, शुरू में ब्रिटनी को डिलीवरी की बहुत चिंता थी, क्योंकि यह एक उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था थी।