वॉरशिप INS महेंद्रगिरी समुद्र में उतरा

मुंबई। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित भारतीय नौसेना के युद्धपोत महेंद्रगिरी का शुक्रवार को मुंबई में जलावतरण किया गया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे।
क्यों है खास
- स्ट्रक्चर की वजह से दुश्मन महेंद्रगिरि का आसानी से पता नहीं लगा सकेंगे।
- इसके शोर के लेवल को कम करने और रोकने के लिए रडार सिस्टम और इंजनों में एक एडजस्टेबल फीचर लगाया गया है।
- इस पर तैनात हैं क्लब एंटी-शिप और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें।
- इसपर 37 अधिकारियों सहित अधिकतम 257 लोग रह सकते हैं।