अपनी मांगों को लेकर आगे आई महिला शक्ति

अपनी मांगों को लेकर आगे आई महिला शक्ति

जबलपुर । अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए अब पश्चिम मध्य रेलवे की महिला शक्ति सामने आई है। डब्ल्यूसीआरईयू के तत्वावधान में वूमन्स टारगेट वीक का आगाज सोमवार को पमरे के तीनों मंडलों में एक साथ किया गया। साथ ही कोटा मंडल के विभिन्न शाखाओं की महिला पदाधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने वूमन्स पिटिशीन पर हस्ताक्षर कर केंद्र सरकार व रेल प्रशासन से उसे पूर्ण करने की मांग की है। यूनियन की महिला विंग की मुख्य संयोजिका प्रतिभा दीक्षित ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेल कर्मचारियों द्वारा13 से 18 जुलाई तक वूमन्स टारगेट वीक के तहत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कोटा व वाणिज्य विभाग, इलेक्ट्रिक्ल टीआरडी एवं ट्रेन लाईटिंग की महिला रेलकर्मचारियों से वूमन्स पीटिशन पर हस्ताक्षर कर महिला जागृति अभियान का आगाज किया है।

यह है प्रमुख मांगें

चाइल्ड केयर लीव सीसीएल में 20 प्रतिशत वेतन कटौती बन्द की जाए। महिला ट्रेकमेन्टेनर्स के लिये लंच रूम की व्यवस्था की जाए। महिला कर्मचारियों की नाईट ड्यूटी बन्द की जाए। स्त्रीजनित रोग सर्वाइकल कैन्सर, यूट्रस रिमूवल, ब्रेस्ट केन्सर इत्यादि में पेड लीव दी जाए। एसबीएफ में महिला सशक्तिकरण हेतु पृथक बजट का प्रावधान किया जाए। महिला कर्मचारियों के लिए प्रत्येक कार्यस्थल पर महिला शौचालय, लन्च रूम एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। कार्यस्थल पर महिलाओं पर हिंसा एवं उत्पीड़न रोकने हेतु आईएलओ कन्वेंशन 190 पारित कराई जाए। आॅन डयूटी महिलाओं के लिए सभी विश्रामालयों में महिलाओं के लिए रूम आरक्षित किया जाए। महिला रनिंग स्टाफ के लिये रनिंग रूम में अलग से व्यवस्था की जाए।