हर घर तिरंगा के तहत महिलाएं यूपी में बनाएंगी डेढ़ करोड़ झंडे

हर घर तिरंगा के तहत महिलाएं यूपी में बनाएंगी डेढ़ करोड़ झंडे

लखनऊ।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम का जायजा लेने ग्राम लौलाई पहुंचे और इण्डियन प्रेरणा महिला ग्राम संगठन के कार्यों का निरीक्षण किया। मौर्य ने 100 तिरंगे झण्डे भी खरीदे। ग्रामीण आजीविका मिशन के अनुसार झंडा बनाने के लिए प्रदेश में 9361 स्वयं सहायता समूहों की 37725 महिलाएं काम कर रही हैं। डेढ़ करोड़ झंडे बनाने का लक्ष्य है। 80 लाख से ऊपर झण्डों का निर्माण किया जा चुका है। सरकारी सेक्टर में 3470861 और निजी सेक्टर में 435532 झण्डों का वितरण हो चुका है।