दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत 11 करोड़ रुपए

दुनिया का सबसे महंगा मास्क, कीमत 11 करोड़ रुपए

जेरूसलम । इजराइल में दुनिया का सबसे महंगा मास्क बनाया जा रहा है। फार्मा कंपनी का दावा है कि कोरोना से बचाव में मास्क कारगर साबित होगा। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर (करीब 11.22 करोड़ रुपए) रखी गई है। सोने के मास्क में हीरे भी जड़े होंगे।

 क्या है खास 

18 कैरट सोने से बने मास्क में 36 हजार काला, सफेद हीरे का इस्तेमाल किया जाएगा। ???? एन-99 फिल्टर भी लगाया जाएगा। डिजाइनर इस्साक लेवी ने बताया कि अमेरिका के चीनी उद्योगपति की मांग को पूरा करने के लिए बेशकीमती मास्क बनाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने खरीददार की पहचान उजागर करने से मना कर दिया।

 पुणे के शंकर ने भी बनवाया था 3 लाख का मास्क 

इससे पहले महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ के निवासी शंकर कुराडे ने अपने लिए गोल्ड का अनोखा मास्क बनवाया था। इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए थी।