जज्बा: 10 साल की बच्ची एक हाथ से ही बना रही है मास्क

जज्बा: 10 साल की बच्ची एक हाथ से ही बना रही है मास्क

बेंगलुरु। देश में बढ़ते कोरोना मामलों के साथ मास्क की भी डिमांड बढ़ी है। काफी लोग मास्क बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान भी शामिल हैं। यहां तक पुलिसकर्मियों ने भी मास्क सिलने का कार्य किया है। इसी बीच कर्नाटक में एक 10 वर्षीय बच्ची ने अपने एक हाथ से मास्क सिले और छात्रों के बीच बांटे। सोशल मीडिया पर बच्ची के जज्बे की जमकर प्रशंसा हो रही है। 10 वर्षीय सिंधुरी उडुपी की रहने वाली है, वह दिव्यांग है। इसके बाद भी उसने अपने एक हाथ से मास्क सिलकर जरूरतमंदों में वितरित किए हैं। दरअसल, सिंधुरी ने गुरुवार को यह मास्क एसएसएलसी (12वीं) की परीक्षा देने आए छात्रों को बांटे। सिंधुरी कई मास्क सिल चुकी हैं। वो भी केवल अपने एक हाथ से। जन्म के समय से ही नहीं था कोहनी के नीचे का हिस्सा जब सिंधुरी का जन्म हुआ, तो उसके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे का हिस्सा नहीं था। लेकिन उसने अपनी इस शारीरिक कमी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। कोरोना महामारी के दौरान भी उसने लोगों के लिए मास्क बनाए। जानकारी के लिए बता दें कि सिंधुरी छठी कक्षा में पढ़ती है।