भाजपा के एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

Membership

भाजपा के एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली । सदस्यता ग्रहण के समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनोज त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष डा.देवेन्द्र शर्मा तथा सुनील शर्मा भी मौजूद थे। वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो सभी कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा दुपट्टा पहनाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ मजबूत कीजिए, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदो के सभी वर्गो आर्थिक रूप से सम्पन्न करने की योजनांए लागू की जिसे देखकर भाजपा बोखला गई और दल बदल कराकर कांग्रेस की सरकार गिराई। पार्टी के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि हमें भाजपा को हराना है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए राजो सिंह राजावत, विनोद धाकड़, राजेन्द्र सिंह तौमर, राजो जायसवाल, युसुफ खान, शकील खान, पिंकी सिंह, संतोा बाथम, महो राठौर, देवी प्रसाद युदवंशी अपने 200 सदस्यों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए इस अवसर पर कहा कि भाजपा में जीवनपर्यन्त कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का भाजपा में कोई स्थान नही रह गया है।