केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर होंगे अभिषेक-हवन पूजा
Union Minister Birthday

ग्वालियर। आगामी 12 जून को देश के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन को उनके गृह नगर में पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। जिसके चलते जन्मदिन वाले दिन 3 अभिषेक होने के बाद 30 हजार लोगों को मास्क व सैनेटाइजर बांटे जाएंगे। यह बात पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह व पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। सोमवार को मोदी हाउस में आयोजित चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि जन्मदिन वाले दिन 66 वार्डों में पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ता गरीबों व अन्य को वार्ड स्तर पर 30 हजार मास्क वितरण के साथ एक हजार सैनेटाइजर की बोतले लोगों को जनजागरण कर सुरक्षा के लिए देंगे। साथ ही कार्यक्रमानुसार विधानसभावार कोरोना महामारी में लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी सहित अन्य लोगों का सम्मान भी करेंगे। इसी बीच पार्टी नेता सुबह 8.30 बजे से अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान अचलनाथ व सुबह 10 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक करेंगे, तो सुबह शाम 5 बजे थाटीपुर स्थित द्वारकाधीष मंदिर पर गौरी शंकर अभिषेक होगा और कन्यापूजन व लोगों को सैनेटाइजर/ अन्य वितरण भी किया जाएगा। चर्चा के दौरान पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जौदान, पूर्व मेला प्राधिकरण उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, अरूण तोमर, अशोक जादौन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।