14 मौतों के बाद गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 12 नए पॉजिटिव मिले 356 पर पहुंचा आंकड़ा

14 मौतों के बाद गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 12 नए पॉजिटिव मिले 356 पर पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर ।  14 मौतों के बाद रविवार को एक गैस एजेंसी के मैनेजर सहित 12 नए पॉजिटव मरीज सामने आए। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 356 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 63 हैं तथा 286 सस्पेक्टेड व्यक्तियों की निगरानी स्वास्थ्य अमला कर रहा है। स्वस्थ होने के बाद 10 लोग मेडिकल अस्पताल तथा एक विक्टोरिया अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 279 स्वस्थ होकर छुट्टी पा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर में मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से मिली रिपोर्ट्स में दमोहनाका स्थित एचपी गैस में बतौर मैनेजर कार्यरत शारदा नगर पाटन रोड करमेता निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सॉटवेयर कंपनी इनफोसेस केरल में पदस्थ राजीव गांधी वार्ड त्रिमूर्ति नगर निवासी युवक, खेरमाई वार्ड हनुमानताल अनवरगंज मस्जिद के पास रहने वाली 40 वर्षीय महिला, मझौली तहसील अंतर्गत ग्राम बंधा हरदुआ निवासी 45 वर्षीय महिला, भानतलैया रामनगर निवासी 39 वर्षीय महिला, नेपियर टाउन स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड निवासी 56 वर्षीय पुरुष, फरीदाबाद में एक निजी कंपनी से रिटायर होकर 19 जून को सिहोरा तहसील अंतर्गत देवरी सतधारा लौटे 62 वर्षीय पुरुष, व्हीकल सेक्टर-2 टाइप थ्री निवासी महिला संक्रमित पाए गए हैं। इनफोसेस में कार्यरत युवक भोपाल से ट्रेन द्वारा जबलपुर पहुंचा था। देर रात मिली जांच रिपोर्ट्स में 4 और पॉजिटिव सामने आए हैं। नए संक्रमितों में बड़ी मदार टेकरी सिद्धबाबा निवासी 26 साल की महिला, कृष्णा नगर त्रिमूर्ति नगर निवासी 21 वर्षीय महिला, सुहागी अधारताल में बीजासेन मंदिर में रहने वाली 25 वर्षीय महिला तथा एसीसी कैमोर जिला कटनी की विजय नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती 53 वर्षीय महिला शामिल हैं।

ये 11 हुए डिस्चार्ज

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज के बाद रविवार को कोरोना से जंग जीतने वाले 10 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इनमें 70 वर्षीय राधेश्याम, 33 वर्षीय अंजना, 61 वर्षीय उदयवीर, 50 वर्षीय रखिया बानो, 57 वर्षीय मिथलेश, 62 वर्षीय सैयद अबरार, 20 वर्षीय फहीम, 31 वर्षीय अनम, 57 वर्षीय सैयद साबिद तथा 32 वर्षीय मोहसिन शामिल हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति विक्टोरिया अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। सभी को आसोलेशन अवधि पूर्ण होने के बाद घर जाने दिया गया है।