अमिताभ बच्चन ने लिखा, मन का न हो तो और अच्छा, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा ह

अमिताभ बच्चन ने लिखा, मन का न हो तो और अच्छा, तो वो ईश्वर के मन का हो रहा ह

एक्टर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटो वाली एक पेंटिंग शेयर की है, जिसमें वे हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। यह इंस्पिरेशनल पोस्ट हैं, पिछले कुछ घंटों में लगभग 8 लाख फैंस इसे लाइक कर चुके हैं। पेंटिंग के साथ वे लिखते हैं, मन का हो तो अच्छा, मन का ना हो ज्यादा अच्छा। बाबूजी ने जब मुझे मेरे जीवन के विचलित मोड़ पर ये सिखाया, तो समझ नहीं आया। जो मन का ना हो वो ज्यादा अच्छा कैसे हो सकता है। फिर जब उन्होंने समझाया तो समझ गया। अगर तुम्हारे मन का नहीं हो रहा है तो वो ईश्वर के मन का हो रहा है, और ईश्वर हमेशा, तुम्हारा अच्छा ही चाहेंगे इसलिए ज्यादा अच्छा।