युगांडा में बिल पास, गे शख्स को माना जाएगा क्रिमिनल, जेल भेजने की तैयारी

युगांडा में बिल पास, गे शख्स को माना जाएगा क्रिमिनल, जेल भेजने की तैयारी

कंपाला। ईस्ट अफ्रीकन देश युगांडा की संसद ने एक बिला पास किया है। इस बिल के तहत समलैंगिक या गे होने का पता चलने पर शख्स को क्रिमिनल माना जाएगा। अगर युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी इस बिल को कानून बनाने की मंजूरी दे देते हैं तो ऐसे लोगों को जेल में रखा जाएगा। युगांडा की सरकार ने जो कानून बनाया है, उसके मुताबिक, परिवार, समुदाय और दोस्तों को समलैंगिक व्यक्तियों की जानकारी अधिकारियों को देनी होगी। बता दें, युगांडा में समलैंगिकता को पहले से ही अवैध माना जाता है। युगांडा की सरकार अब लोगों की लैंगिक पहचान को लेकर उनको क्रिमिनल मानना चाहती है। ये बिल इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था, जबकि संसद में इसे कल पूर्व समर्थन के साथ मंगलवार को पारित कराया गया। वहीं इस बिल का एलजीबीटी कम्यूनिटी ने विरोध किया है।