भोपाल। भोपाल पुलिस के प्रधान आरक्षकों को नए जिम्मेदारी देने हुए उन्हें कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक का दायित्व दिया है। भोपाल के पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी शहर इरशाद वली ने प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (कार्यवाहक प्रभार) के कांधों पर स्टार लगाए। भोपाल शहर के विभिन्न थानों, कंट्रोल रूम, रक्षित केन्द्र के करीब 80 प्रधान आरक्षकों के कंधे पर पुलिस कंट्रोल रूम में स्टार लगाए गए और सभी सहायक उप निरीक्षक को नए दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति समर्पित व लगनशील होकर जन सेवा करने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर एएसपी क्राइम गोपाल सिंह धाकड़, डीएसपी विक्रम रघुवंशी, आरआई दीपक पाटिल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।