अंबानी को पछाड़ फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने चीन के झोंग शानशान, देखें लिस्ट
06 Jan 2021 05:09 PM
वाटर किंग के नाम से फेमस चीन के बिजनेसमैन झोंग शानशान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। वह इस लिस्ट में 13वें स्थान पर हैं।
आज बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली चीनी कंपनी के मालिक एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए। वहीं मुकेश अंबानी 13वें पायदान पर लुढ़क गए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 74 अरब डॉलर है। इसके साथ ही एलन मस्क दूसरे नंबर पर हैं और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ने की करीब हैं।
हर पांच मिनट में अपडेट होता है इंडेक्स
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट से प्रतिदिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलता है, तो हर पांच मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है। लेकिन जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी निजी कंपनी से संबंधित है, उनकी संपत्ति दिन में एक बार ही अपडेट होती है।
रैंक |
नाम |
कुल संपत्ति (डॉलर में) |
स्रोत |
1 |
जेफ बेजोस |
187.6 अरब |
अमेजन |
2 |
एलन मस्क |
161.4 अरब |
टेस्ला, स्पेस एक्स |
3 |
बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली |
150.1 अरब |
LVMH |
4 |
बिल गेट्स |
119.8 अरब |
माइक्रोसॉफ्ट |
5 |
मार्क जुकरबर्ग |
99.5 अरब |
फेसबुक |
6 |
झोंग शानशान |
93.8 अरब |
बेवरेज, फार्मा |
7 |
लैरी एलिसन |
86.5 अरब |
सॉफ्टवेयर |
8 |
वॉरेन बफेट |
86 अरब |
बर्कशायर हैथवे |
9 |
लैरी पेज |
76.7 अरब |
गूगल |
10 |
सर्जी ब्रिन |
74.6 अरब |
गूगल |