मुंबई। एसएस राजामौली की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर खबरों में छा गई है। कुछ दिन पहले इस फिल्म से आलिया भट्ट का पहला लुक रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म से साउथ सुपरस्टार राम चरण का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस पोस्टर में वो धनुष-बाण लिए दिखाई दे रहे हैं।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर आरआरआर से राम चरण का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में राम ने हाथ में धनुष-बाण ले रखा है और उनके पीछ एक जंग का सीन दिखाई दे रहा हैं। ये लुक शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- तेजस्वी, ताकतवर और साहसी... ये हैं सीता के रामाराजू।