वेलिंगटन। भारतीय मूल की मनदीप कौर ने अपने काम से न्यूजीलैंड में देश का नाम रोशन किया है। वह न्यूजीलैंड पुलिस में सीनियर सार्जेंट रैंक तक पहुंचने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। उन्हें वेलिंगटन में एक समारोह में पुलिस कमिश्नर एंड्रिया कॉस्टर ने बैज पहनाकर सीनियर सार्जेंट रैंक पर पदोन्नत किया। अब बढ़ी पदवी के साथ उनका ट्रांसफर राजधानी वेलिंगटन के पुलिस मुख्यालय में हो गया है।
2004 में किया था ज्वाइन
मनदीप का पुलिस का कॅरियर आज से 17 साल पहले साल 2004 में शुरू हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बता दें कि मनदीप एक प्रवासी के रूप में पंजाब से न्यूजीलैंड पहुंची थीं।