उज्जैन। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, अंग्रेजी के कैलेंडर के हिसाब से यह तारीख इस साल 11 मार्च को है। कहते हैं कि शिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर पूजा की जाती है। चारों पहर में शिव की पूजा से भगवान प्रसन्न होते हैं। शिवरात्रि को रात्रि के चारों पहरों में अलग-अलग पूजन का भी विशेष विधान है:
पहला पहर में दूध से स्नान और ॐ ह्रीं ईशानाय नम: का जाप किया जाता है।
दूसरा पहर में दही स्नान करके ॐ ह्रीं अघोराय नम: का जाप।
तीसरा पहर में घी स्नान और ॐ ह्रीं वामदेवाय नम: का जाप करें।
चौथा पहर में शहद से स्नान और ॐ ह्रीं सद्योजाताय नम: मंत्र का जाप करें।
महाशिवरात्रि 2021 शुभ मुहूर्त :
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त :06:36:06 से 15:04:32 तक।