नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से जीत लिया था। 9 खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला गया था, जिसमें 19 जनवरी को ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया की गाबा के मैदान पर 32 साल बाद पहली हार थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मंहिद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने 6 भारतीय खिलाड़ियों को इनाम में THAR-SUV देने का ऐलान किया है। इन 6 खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दूल ठाकुर, नवदीप सैनी, स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर और ओपनर शुभमन गिल शामिल हैं।
6 युवा खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, 6 युवा खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया (शार्दूल ठाकुर का दूसरा मैच था)। उन्होंने आने वाली युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण सेट किया है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
उन्होंने लिखा, यह उनके (युवा खिलाड़ियों) उदय होने की सच्ची कहानी है। उन्होंने बेहतर करने के लिए मुश्किल हालात पर काबू पाया और युवा पीढ़ी के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा दी है। उन्हें यह नई THAR SUV गिफ्ट देने में मुझे काफी खुशी हो रही है। मोहम्मद शमी, शार्दूल, शुभमन, नटराजन, नवदीप और वॉशिंगटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद पर भरोसा दिखाकर इतिहास रच दिया।
टेस्ट सीरीज में सभी 6 खिलाड़ियों का प्रदर्शन
प्लेयर |
टेस्ट |
परफॉर्मेंस |
मोहम्मद सिराज |
3 |
13 विकेट |
शार्दूल ठाकुर |
1 |
7 विकेट |
टी नटराजन |
1 |
3 विकेट |
वॉशिंगटन सुंदर |
1 |
4 विकेट |
नवदीप सैनी |
2 |
4 विकेट |
शुभमन गिल |
3 |
259 रन |