सीबीआई करेगी फेसबुक डाटा चोरी की जांच, कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ दर्ज हुआ केस
22 Jan 2021 12:01 PM
दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी की सीबीआई ने शुक्रवार को कैंब्रिज एनालिटिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें 5.62 लाख भारतीय फेसबुक उपयोगकतार्ओं के पर्सनल डेटा को इकट्ठा करने का आरोप है। एजेंसी ने कैंब्रिज के अलावा एक और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस यह कंपनी ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआरएल) है।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज संसद में इस बात की जानकारी दी है। उन्होनें बताया कि फेसबुक-कैंब्रिज एनालिटिका डाटा चोरी मामले की सीबीआई जांच की जाएगी। सीबीआई को प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया कंपनी ने कहा था कि जीएसआरएल ने भारत में अवैध रूप से लगभग 5.62 लाख उपयोगकतार्ओं के पर्सनल डेटा को एकत्र किया और इसे कैंब्रिज एनालिटिका के साथ साझा किया।
क्या है पूरा मामला?
कंसल्टिंग फर्म ने इस डाटा का इस्तेमाल भारत में चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया था। मार्च 2018 में, कई इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारियों, सहयोगियों और दस्तावेजों के माध्यम से बताया था कि फर्म ने उनकी अनुमति के बिना 50 मिलियन से अधिक उपयोगकतार्ओं के फेसबुक प्रोफाइल से निजी जानकारी को इकट्ठा किया। सीबीआई ने इन आरोपों को लेकर कैंब्रिज एनालिटिका और जीएसआरएल के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।