15 साल की उम्र में दिखती थी 60 साल की बुजुर्ग, दोस्त कहने लगे थे- अम्मा

15 साल की उम्र में दिखती थी 60 साल की बुजुर्ग, दोस्त कहने लगे थे- अम्मा

बीजिंग। कई अभिनेत्रियां खूबसूरत और जवान दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी का एक अनोखा मामला चीन के लियाओनिंग शहर से सामने आया है। यहां एक लड़की को दोस्तों के ताने की वजह से प्लास्टिक सर्जरी करवाना पड़ा। दरअसल, 15 साल की जियाओफेंग अपनी उम्र के बाकी बच्चों के मुकाबले चार गुना ज्यादा बड़ी दिखती थी। अक्सर स्कूल में बच्चे उसे चिढ़ाते थे। जियाओफेंग की यह हालत प्रोजेरिया बीमारी के कारण हुई। प्रोजेरिया एक दुर्लभ प्रोग्रेस्वि जेनेटिक डिसआॅर्डर है, जिसमें बच्चे की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है।

प्रोजेरिया पीड़ित 12 साल ही रहते हैं जीवित

औसतन प्रोजेरिया पीड़ित बच्चों की उम्र 12 साल तक की होती है, लेकिन कई बार कुछ बच्चे 20 साल की उम्र तक जिंदा रहते हैं। जियाओफेंग को प्रोजेरिया का असर सिर्फ चेहरे की स्किन पर हुआ, जिस कारण चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लगीं।

एक साल की उम्र में ही दिखने लगा था असर

जियाओफेंग के पिता ने बताया कि एक साल की होने पर जियाओफेंग के चेहरे पर प्रोजेरिया का असर दिखने लगा था। उसे स्कूल में टारगेट किया जाने लगा। इसके बाद कई संस्थाओं ने उसकी सर्जरी के लिए रकम इकट्ठा की।

यह वही बीमारी है जिस पर 'पा' फिल्म बनी थी।

अमिताभ बच्चन ने इस बीमारी से पीड़ित बच्चे का रोल किया था। ???? इस बीमारी में बच्चे की उम्र तेजी से बढ़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं।