भाजपा को बड़ा झटका, अजब सिंह कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ

भाजपा को बड़ा झटका, अजब सिंह कुशवाहा ने थामा कांग्रेस का हाथ

 भोपाल । उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के बीच एक बड़ी राहत मिली है। चंबल क्षेत्र के भाजपा से जुडेÞ बड़े नेता अजब सिंह कुशवाह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वे सुमावली से हैं और भाजपा के टिकट पर 2018 में उन्होंने सुमावली सीट से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि कांग्रेस के एंदल सिंह कंषाना से 13,313 वोटों से चुनाव हार गए थे। कुशवाह को 52 हजार 142 वोट मिले थे। हालांकि अब सियासी समीकरण बदल गए हैं। दोनों ही अब अपनी-अपनी पार्टी छोड़ चुके हैं। कंषाना ने सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर ली, तो अजब सिंह ने भी पाला बदलते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी कुशवाह को सुमावली से उम्मीदवार बना सकती है। ऐसा हुआ तो इस सीट पर फिर इन्हीं दोनों के बीच मुकाबला होगा, पर दल, बदल जाएंगे।