भाजपा ने नौ मंडलों में नाथ के पुतले जलाए, बिसेन भी रहे

politics

भाजपा ने नौ मंडलों में नाथ के पुतले जलाए, बिसेन भी रहे

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री रहते हुए चीन को रियायतें देने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का पुतला फूंका गया। जिले के प्रत्येक मंडल में पुतला दहन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के उपस्थिति में हुआ। पुतला दहन के मौके पर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए चीन से कई व्यापारिक सौदे किए थे।श्री बिसेन ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी में राष्ट्रवाद नहीं झलक रहा । उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए कमल नाथ ने चीन के साथ समझौता किया था। जिसके तहत चीनी उत्पादों के भारत में विक्रय को लेकर भारी भरकम टेक्स में छूट दी गई थी। जिले के हेमू कालानी मंडल द्वारा महाराज बाडे पर, दीनदयाल मंडल द्वारा केआरजी कॉलेज के सामने, सावरकर मंडल का इंदरगंज चैराहे पर, विवेकानन्द मंडल द्वारा राम मंदिर, फालका बाजार, कोटेश्वर मंडल द्वारा किला गेट पर, दुर्गा दास मंडल का हजीरा चैराहे पर, रामकृष्ण मंडल का थाटीपुर चैराहे पर तथा भगत सिंह मंडल द्वारा बारादरी चैरहे पर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जय सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, सहित काफी लोग मौजूद रहे।