पुतला दहन को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने घमापुर थाना घेरा

पुतला दहन को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने घमापुर थाना घेरा

जबलपुर ।  पुतला दहन को लेकर रविवार को भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए इस मामले में घमापुर थाने का घेराव भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि चीनी आयात बढ़ाने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हाथ है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर सम्पूर्ण प्रदेश में एवं जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर के निर्देश पर शहर के 16 मंडलो में रविवार दोपहर 12 बजे कमलनाथ के पुतले दहन किए गए। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर पटेल, रंजीत पटेल, पूर्व पार्षद द्वय रूपराम पटेल, नन्दकुमार यादव, राजेश द्विवेदी, रंजीत ठाकुर, दिनेश केवट, चंद्रशेखर पटेल, कमल सिंह, अनिकेत चौरसिया आदि मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने आपत्ति दर्ज की है कि विगत 3 माह से देश करोना घातक बीमारी से लड़ रहा है। जिसे जीतने के लिए शासन के हर नियमों का पालन करते हुए आम नागरिक ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। देखा जा रहा है कि उन्हीं आदेशों की खिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता उड़ा रहे हैं। रविवार को जब पूर्ण लॉकडाउन के आदेश का पालन हर व्यक्ति कर रहा था। जब रांझी में कांग्रेस नेता राजेन्द्र मिश्रा ने समझने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ने सरकार के दबाव में उसके और उसके साथियों पर एक तरफा कार्रवाई कर अपराधी बनाया जो गलत है।

कल कांग्रेस करेगी मोदी, शाह, शिवराज का पुतला दहन

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के सभी जिलों में 30 जून को 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला का दहन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता टीकाराम कोष्टा ने कहा है कि कमलनाथ जी ने जनहित में ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्व का निर्बाह किया है।