हिंद महासागर में पैर पसार रही चीनी नौसेना, भारत को मिल रही चुनौती

हिंद महासागर में पैर पसार रही चीनी नौसेना, भारत को मिल रही चुनौती

पेइचिंग। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव अपने चरम पर है। दोनों ही देशों के हजारों सैनिक आमने-सामने हैं। भारत और चीन के वार्ताकारों के बीच वार्ता से इसमें थोड़ा नरमी जरूर आई है, लेकिन विवाद का जल्द हल होता नहीं दिख रहा है। इस बीच, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि चीनी ड्रैगन तेजी से हिंद महासागर में पैर पसार रहा है और आने वाले समय में भारत को लद्दाख से भी बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है। थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल मई माह में ली गई सैटलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि अफ्रीका के जिबूती स्थित चीनी नेवल बेस को आधुनिक बनाया गया है।