घर चलाने के लिए प्याज बेचने लगा कोरियोग्राफ

घर चलाना है तो कुछ तो करना पड़ेगा और कोई भी काम करने में शर्म नहीं होनी चाहिए। आज विपरीत परिस्थियों में कुछ तो करना ही था तो प्याज बेचने लगा। इससे कम से कम परिवार तो चल रहा है। यह कहना है आनंद नगर के डांस कोरियोग्राफर ताज खान का। वे सात साल से डांस क्लासेस चला रहे थे, जिससे अच्छी इनकम हो जाती थी। उन्होंने बताया कि कोरोना के भय के कारण क्लासेस में कोई नहीं आता और सब कुछ बंद है। परिवार चलाने कुछ समझ नहीं आया, तो सोचा कि प्याज का ठेला लगाया जाए। कई दिनों तक दोस्तों ने भी मदद की। मैं अकेला नहीं हूं। शहर के अनेक डांस कोरियोग्राफर परेशान हैं और कुछ न कुछ काम कर परिवार चला रहे हैं।