कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया

कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया

मुंबई। बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे कई दिन से सांस लेने में तकलीफ के कारण बांद्रा के हॉस्पिटल में भर्ती थीं। हालांकि, उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था। उनके पार्थिव शरीर को रात में ही परिजनों को सौंप दिया गया था। सुबह सात बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

40 साल का कॅरियर, 2 हजार गाने कोरियोग्राफ

40 साल के कॅरियर में सरोज खान ने करीब दो हजार गाने कोरियोग्राफ किए। उन्होंने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। सरोज खान ने नच बलिए, उस्तादों के उस्ताद, नचले वे विद सरोज खान, बूगी- वूगी, झलक दिखला जा जैसे कई रियलिटी शो में बतौर जज बनकर नई प्रतिभाओं को सामने लाने में अपना योगदान दिया।