स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए आदर्श स्कूल देखने पहुंचे कलेक्टर

School

स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए आदर्श स्कूल देखने पहुंचे कलेक्टर

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी की पहल पर आदर्श स्कूल बनाने की योजना शुरू की गई है, जिसके लिए शहर के उपनगर ग्वालियर के शिक्षा नगर में स्थित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है। जिलाधीश कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षा नगर का भ्रमण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अधिकार जयति सिंह भी मुख्य रुप से उपस्थित थी। भ्रमण के दौरान कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आदर्श स्कूल में उन सभी जरूरी बातों का ख्याल रखा जाए जो एक आदर्श स्कूल के लिए जरूरी होती है। सीईओं श्रीमती सिंह ने बताया कि आदर्श विद्यालय में स्मार्ट क्लास के अतिरिक्त अन्य आधुनिक सुविधाएँ जैसे डिजिटल लाइब्रेरी, आधुनिक कम्प्यूटर लैब, आॅडीओ वीजुयल उपकरण सहित पीयर लर्निंग जैसे मोड्यूल भी शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देंगे।