सिंधिया के कमेंट्स पर कांग्रेस-भाजपा में वॉक युद्ध

सिंधिया के कमेंट्स पर कांग्रेस-भाजपा में वॉक युद्ध

भोपाल। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमल नाथ पर तंज कसते हुए कहा था कि अभी टाइगर जिंदा है। इसके दूसरे दिन ही सिंधिया, दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के निशाने पर आ गए। इसके बाद कांग्रेस-भाजपा में ट्वीट और बयानों का दौर शुरू हो गया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्विट में लिखा कि ‘जब शिकार प्रतिबंधित नहीं था, तब मैं और श्रीमंत माधवराव सिंधिया शेर का शिकार करते थे। इंदिरा जी के वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन एक्ट लाने के बाद से मैं अब सिर्फ शेर को कैमरे में उतारता हूं’। वहीं लक्ष्मण सिंह ने लिखा कि ‘सिंधियाजी क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, एक चुनी हुई सरकार गिरा कर अर्धशतक लगा चुके हैं, दूसरी गिराकर, संभवत: शतक पूरा करने की तैयरी में हैं। ईश्वर उन्हें सफलता प्रदान करें।