कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मनाया काला दिवस

Politics

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मनाया काला दिवस

ग्वालियर । शहर कांग्रेस के सभी 12 ब्लॉक में भाजपा सरकार के खिलाफ मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन के विरोध में मनाने के निर्देश पीसीसी से मिलेथे। सभी धरना प्रदर्शनों में शहरकांग्रेस अध्यक्ष डा.देवेन्द्र शर्मा, कार्यकारी अध्यक्षों में महाराज सिंह पटेल, मोहन माहेश्वरी, अमर सिंह माहौर और इब्राहीम पठान शामिल हुए। डा.शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जन हितैषी कई निर्णय लिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने सिर्फ महंगाई दी है। हजीरा पर अशोक शर्मा,सुनील शर्मा, महाराज सिंह पटेल मौजूद रहे।

भाजपा ने लोकतंत्र को किया शर्मसार 
गोल पहाड़िया पर भी भाजपा सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांधकर धरना दिया। धरना स्थल पर विधायक प्रवीण पाठक, प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव गुप्ता ने सरकार की खूब मजम्मत की। वक्ताओं  ने पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ती मूल्यवृद्धि को लेकर केन्द्र और प्रदेश दोनों सरकारों को लताड़ा।