पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस का साइकिल चला हल्लाबोल

पेट्रोल-डीजल में मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस का साइकिल चला हल्लाबोल

भोपाल। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह साइकिल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। सिंह के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थे। वहीं इंदौर में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाला। उज्जैन में कांग्रेसी कार्यकर्ता बैलगाड़ी से निकले और प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल के दाम 87 रुपए और डीजल के 78 रुपए से ज्यादा हो गए हैं। 15 दिन में 10 रुपए दाम बढ़े हैं। पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि को सरकार वापस ले। पूर्व मुख्यमंत्री न्यू मार्केट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से निकले और विरोध-प्रदर्शन किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नेता साइकिल से चल रहे थे। सिंह ने कुछ दूर तक साइकिल चलाई, इसके बाद पैदल चले और 74 बंगले स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर ज्ञापन दिया। उधर एमपी नगर पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन पर दिग्विजय सिंह सहित 100 से अधिक लोगों पर प्रकरण दर्ज किया।

प्रदर्शन राजनीतिक ड्रामा : नरोत्तम

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में डीजल पेट्रोल के दामों में पांच रुपए कम करने की बात कही थी, इसकी जगह दो रुपए बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि उनकी और हमारी सोच में अंतर हैं।

दिग्विजय से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोलता : वीडी शर्मा

भोपाल। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ज्यादा झूठ कोई नहीं बोलता। उन्होंने यह बात दिग्विजय के प्रदर्शन को लेकर कहा।