हजीरा चौराहा पर कांग्रेस का सांकेतिक धरना
strike

ग्वालियर। डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि एवं जनसमस्याओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा ने अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हजीरा चौराहा पर धरना दिया। इस मौके पर सैनेटाइजर, मास्क वितरित किए। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, मोहन माहेश्वरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, जगदीश पटेल, जेएच जाफरी, अशोक प्रेमी ने धरना दिया। सांकेतिक धरना के दौरान लोगों ने कई जनसमस्याओं को भी उठाया।