चायना झंडे को जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

politics

चायना झंडे को जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

ग्वालियर। चायना के सैनिकों द्वारा 20 भारतीय सैनिकों को की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में फूलबाग चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चायना के झंडे जलाए और चायना विरोधी नारे लगाए। चायना के विरोध में नारेबाजी, पुतला दहन शहर में कई जगह किया गया है। फूलबाग पर कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चायना के झंडे और प्रधानमंत्री जिनपिंग के पोस्टर जलाए। कार्यकर्ताओं ने चायना सामान का बहिष्कार करने के लिए भी कहा। इसी तरह स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने भी जिनपिंग का पुतला दहन किया। डीडी माल के व्यापारियों ने भी चायना के सामान का बहिष्कार करने की नारेबाजी की।

सैनिकों की मौत पर के विरोध में चीनी सरकार का पुतला जलाया
लद्दाख में चीनी सरकार द्वारा अतिक्रमण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। चीनी सैनिकोें द्वारा किए गए कायराना हमले मेें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए हैं। भारतीय सैनिकोें की शहादत पर देश भर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, चीनी सामान का बहिष्कार और चीनी सरकार के पुतले जलाए जा रहे हैं।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अमन बैशांदर के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने हुजरात चौराहे पर चीनी सरकार का पुतला जलाया। वहीं दूसरी ओर मुरार में भी एबीवीपी के देशराज नारौलिया के नेतृत्व में चीन का पुतला जलाया गया। पुतला जलाने वालों में रोहित सोनी, शिवाजीत सिंह, आदित्य सिहारे, शेखर करणराज, मनीष बाथम, शिवज राजपूत शामिल थे।