आधी रात में गारमेंट्स शोरूम में फटा सिलेंडर, लाखों का नुकसान

Cylinder burst

आधी रात में गारमेंट्स शोरूम में फटा सिलेंडर, लाखों का नुकसान

ग्वालियर। शहर के व्यस्तम बाजपा के बीचो-बीच आधी रात को रेडीमेंड गारमेंट्स के शोरुम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। हादसा शोरुम में रखे सिलेंडर के फटने के बाद आग लगने से हुआ। शोरुम संचालक को हादसे में तीन लाख से ज्यादा का नुकसान होना बताया जा रहा है। मंगलवार के तड़के लगभग 3 बजे फायर बिग्रेड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार महाराज बाड़ा छापा खाना के पीछे बाला का बाई का बाजार में अचानक कपड़े के शोरुम में आग लग गई। जगदंबा रेडीमेड गारमेंट्स के नाम से संचालित शरुम में भरे कपड़े व फर्नीचर धूं-धूं कर के जलने लगा। हादसे की इत्तला लगते ही आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। यहां मशक्कत के बाद शोरुम के शटर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद आग बुझाने के लिए फायर फाइटर्स ने मशक्कत की। तकीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अंदर रखे कपड़े और अन्य फर्नीचर जलकर खाक हो चुके थे। घटना की इत्तला शोरुम के मालिक को भी दे दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।