2018 में भाजपा को हराया था, आगे भी हराएंगे

Politics

2018 में भाजपा को हराया था, आगे भी हराएंगे

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आने वाले उपचुनाव हम सभी के लिए एक चुनौती के रूप में हैं। हमे उसी तरह जीत प्राप्त करना है जैसे हमने 2018 के चुनाव में की थी। वही प्रदर्शन दुबारा दोहराना है। हम सभी एक हैं इसी मंत्र को लेकर मैदान में उतरेंगे और जीत प्राप्त करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में वे कार्यकर्ताओं से वन टू वन भी कर रहे थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, विधायक प्रवीण पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता और उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में भी हमने इसी कार्यालय में बैठकर भाजपा को हराया था, हम आगे भी उपचुनाव में भाजपा को हराएंगे। श्री शर्मा ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक, मंडलम तथा सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी पार्टी की ताकत हैं इसे बनाएं रखें। 10-10 कार्यकर्ता मतदान केन्द्रों पर जनता के बीच निरंतर जनसंपर्क बनाए रकने के लिए कहा है। सत्ता की भूख भाजपा को फिर हराएगी। शहर अध्यक्ष डा.देवेन्द्र शर्मा ने भी कहा कि पूरी ताकत के साथ हम पुन: उपचुनावों में भाजपा को हराएंगे।

मैं टिकट बाटनें नही आया  : पीसी 
बैठक के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडलो से दो टूक चर्चा करते हुए कहा कि काग्रेस प्रत्याशी का चयन अ.भा. कांग्रेस कमेटी एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी का अधिकार क्षेत्र है मैं यहा टिकट बाटने नही आया हूं, आप सभी लोग कांग्रेस को  जिताने में लग जाएं। बैठक का संचालन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने एवं आभार महाराज सिंह पटेल ने किया। बैठक में पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, चन्द्रमोहन नागौरी, वासुदेव शर्मा, बृजमोहन परिहार, प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, मितेन्द्र दर्शन सिंह, कल्याण कंसाना, हेवरन कंसाना, हरेन्द्र गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर, यदुनाथ सिंह तोमर भी मौजूद थे।