लद्दाख जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लद्दाख जाएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। लद्दाख में भारत-चीन विवाद के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना की तैयारियों का जायजा लेने और सेना के घायल जवानों से मिलने के लिए शुक्रवार को लद्दाख जा रहे हैं। इस बीच राजनाथ के साथ आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी होंगे। जनरल नरवणे एक हते पहले भी लेह-लद्दाख का दौरा कर चुके हैं।बता दें कि एलएसी पर चीन ने जिस तरह से आक्रामक रुख अपनाया हुआ है, उसे देखते हुए पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा के ताजा हालात क्या हैं, राजनाथ इसका जायजा लेंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा चीन के लिए साफ संदेश होगा। साथ ही रक्षा मंत्री के पहुंचने से जवानों का हौसला भी बढ़ेगा।