विवाद बढ़ते ही दिल्ली के एलजी ने होम आइसोलेशन का फैसला वापस लिया

विवाद बढ़ते ही दिल्ली के एलजी ने होम आइसोलेशन का फैसला वापस लिया

नई दिल्ली। सरकारी व्यवस्था में पांच दिनों के क्वारेंटाइन मामले में बढ़ते विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। विवाद के बढ़ते ही एलजी अनिल बैजल ने इस फैसले को वापस ले लिया है। बता दें कि पांच दिनों के सरकारी क्वारेंटाइन मामले में बढ़ता विवाद शनिवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। इस मामले में एक याचिका दाखिल हुई है। इसमें यह बताया गया है कि यह एक बहुत ही कड़ी गाइडलाइन है, जिसमें मरीजों को पांच दिनों के लिए सरकारी क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य है। यह ऐसे मौके पर आया है जब खास कर दिल्ली सरकार बेडों की कमी से जूझ रही है। अब हालांकि एलजी ने इस फैसले को वापस ले लिया है। इसी के बाद अब इस विवाद पर विराम लग जाएगा। इससे पहले आम आदमी की सरकार ने एलजी के इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया था। दिल्ली के लिए शेष भारत से अलग नियम क्यों आम आदमी पार्टी नेताओं ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को पांच दिन संस्थागत आइसोलेशन में रखे जाने के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आदेश का विरोध करते हुए सवाल किया कि दिल्ली के लिए शेष भारत से अलग नियम क्यों लागू किया गया है। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उपराज्यपाल के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि केंद्र तानाशाही कर रहा है।