पापियों का विनाश पुण्य का काम: सीएम कर्ज माफ करना क्या पाप है: कमलनाथ

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस सरकार को गिराने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सियासी घमासान थम नहीं रहा है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्विटर पर ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा, कुछ लोग खुद को बड़ा धर्म प्रेमी बताते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि यही लोग सबसे बड़े अधर्मी हैं और पापी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा ‘पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। ’ हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट किया है? कि- क्या किसानों का कर्ज माफ करना पाप है? क्या युवाओं को रोजगार देना पाप है? क्या जनता को, किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना पाप है, क्या महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देना पाप है? क्या मिलावट मुक्त प्रदेश बनाना पाप है? क्या प्रदेश में निवेश लाकर बेरोजगारी दूर करना पाप है। यदि यह पाप है? तो प्रदेश की जनता के हित में यह पा करते रहेंगे।