बिना प्यास के पानी पीना हो सकता है खतरनाक

नई दिल्ली। पानी पीने की सलाह हर जानकर, डॉक्टर, जिम ट्रेनर, डाइट इंस्ट्रक्टर और आपका परिवार भी देता है। सुबह पानी पीओ, रात को पियो, खड़े हो कर पियो, खाना खाते हुए मत पियो और न जाने क्या क्या। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा पानी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए हमेशा पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन ज्यादा पानी पीना भी सही नहीं होता, कैसे? आईये हम आपको बताते हैं। पानी पीने की सलाह सभी देते हैं और हम भी बिना प्यास के भी पानी पीते रहते हैं लेकिन ये गलत है। इस बारे में शोध करने वाले वैज्ञानिकों ने ऐसा न करने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों की माने तो सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए। नेशनल अकादमी आॅफ साइंस के द्वारा की गई इस रिसर्च में बताया गया है कि ज्यादा पानी पीने से कई बार स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याएं पैदा हो जाती है इसलिए सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए। वैसे भी किसी भी चीज की अधिकता हमेशा खतरनाक होती है, ऐसा माना जाता है।
बिना वजह पानी क्यों न पिएं
बिना वजह यूंही पानी पीते रहने से शरीर में समस्याएं पैदा हो सकती है। इससे बॉडी में हाइपोनैट्रीमिया की प्रॉब्लम हो सकती है। इस बीमारी में व्यक्ति के ब्लड में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है, जिसका आपके शरीर और सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पानी तभी पिएं जब आपको प्यास लगी हो या आपके शरीर को इसकी नीड हो।
ऐसे हुई रिसर्चइस
शोध के लिए वैज्ञानिकों ने दो समूह बनाए जिसमें से एक ग्रुप को प्यास लगने पर पानी पीने के लिए कहा और दूसरे को बिना प्यास के पानी पीते रहने को कहा। इसमें वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि पानी पीते हुए कैसी समस्या दूसरा ग्रुप फेस कर रहा था यह भी वो लिखे। शोध में यह बात सामने आई कि बिना प्यास के पानी पीने पर लोगों को 3 बार परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद सभी का, यानी दोनों ग्रुप का पानी पीते हुए फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (ाटफक) टेस्ट किया गया और इसके साथ ही मस्तिष्क में चलने वाली गतिविधियों को नोट किया गया। इस शोध से वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर कोई बिना प्यास के पानी पीता है, तो उसके दाहिने मस्तिष्क का हिस्सा अचानक एक्टिव हो जाता है। जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।