कोरोना से सोने के आयात में आई सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली । देश में कोरोना संकट के चलते भारत में सोने के आयात में मई माह में 99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण के कारण यूं तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका ज्यादा असर देखा जा रहा है। इनबाउंड शिपमेंट पिछले महीने 105.8 टन से पिछले महीने 1.3 टन तक गिर गया था। ब्लूमबर्ग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार भारत द्वारा आयात 2020 के पहले पांच महीनों के दौरान 75.46 टन था जो 80 प्रतिशत तक घट गया है। इसका दूसरा पहलू यह भी है कि सोने का आयात गिरने से देश का व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल में 6.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल अप्रैल में 15.33 अरब डॉलर था। देश के सोना आयात में दिसंबर से गिरावट जारी है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक देश
देश में हर साल करीब 800 से 900 टन सोने का आयात होता है। देश से रत्न और आभूषण का निर्यात अप्रैल में 98.74 प्रतिशत गिरकर 3.6 करोड़ डॉलर का रहा। वित्त वर्ष 2019-20 में देश का स्वर्ण आयात 14.23 प्रतिशत गिरकर 28.2 अरब डॉलर रहा जो 2018-19 में 32.91 अरब डॉलर था।