हमीदिया के डॉक्टरों ने मनाया पॉजिटिव मरीज का जन्मदिन

हमीदिया के डॉक्टरों ने मनाया पॉजिटिव मरीज का जन्मदिन

भोपाल । हमीदिया अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों का दर्द कम करने के लिए डॉक्टर्स और नर्स उनके हमदर्द बन रहे हैं। गुरुवार को डॉक्टर्स और स्टाफ ने कोरोना की जंग लड़ रही पॉजिटिव महिला का जन्मदिन बनाया और केस काटा। 57 वर्षीय उस महिला का नाम मधु जैन है। उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका आक्सीजन सेच्युरेशन 70 प्रतिशत था। उन्हें ऑक्सीज़न देकर बचाने की जद्दोजेहद में डॉक्टर और नर्स रात भर लगे रहे। गुरुवार सुबह उन्हें आराम मिला। जैसे ही डॉक्टर्स को पता चला कि उस महिला का जन्मदिन है तो एनस्थीसिया विभाग के डॉक्टर राजकुमार अहिरवार और राजू सिंह राठौर ने केक मंगवाया और काटकर महिला को खुशी के दो पल प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान महिला को उनकी पसंद का फ्लेवर्ड दूध पिलाकर उत्साहवर्धन किया तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इधर मधु जैन के भाई राजेश जैन ने बताया आज तक ऐसा अवसर नहीं आया कि छोटी बहन का कोई जन्मदिन नहीं मनाया हो। हमीदिया अस्पताल ने परिवार के सदस्यों की तरह मेरी बहन का जन्मदिन मनाकर, जो खुशी हमें दी है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम सभी के लिए यह पल अविस्मरणीय है।