‘धूम 2’में चोर बने ऋतिक रोशन के पुराने डायलॉग पर अब मुंबई पुलिस ने दिया मज़ेदार जवाब

‘धूम 2’में चोर बने ऋतिक रोशन के पुराने डायलॉग पर अब मुंबई पुलिस ने दिया मज़ेदार  जवाब

तमाम शहरों की तरह मुंबई पुलिस भी कोरोना वायरस महामारी के दौर में फ्रंटलाइन पर कोरोना वॉरियर्स के तौर पर मोर्चा संभाले हुए है। वहीं मुंबई पुलिस सिर्फ शहर में ही नहीं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहने के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस ने फिल्म ‘धूम 2’ से ऋतिक रोशन के एक फेमस डायलॉग का वीडियो शेयर किया है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म का एक सीन शेयर किया गया है, जिसमें चोर बने ऋतिक पुलिस बने अभिषेक बच्चन से कहते हैं, ''चोर चोरी नहीं करेगा, तो पुलिस क्या करेगी?'' इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया, मुंबई का नाम ‘रोशन’ करेगी। # MumbaiFirst