बारिश से उमस बढ़ी, पारा 5.40 सेल्सियस नीचे गिरा
mercury dropped

ग्वालियर। नौतपा में की झुलसाने वाली गर्मी से पिछले शाम हुई बारिश ने थोड़ी राहत दे दी है। नौतपा के पांचवें दिन शाम को हुई वर्षा से छटवें दिन अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है। हालांकि शनिवार को सुबह से शाम तक आसमान साफ रहने से धूप निकली, लेकिन वातावरण में नमी की मात्रा अधिक हो जाने से सूर्य धरती को तपा नहीं सका है। जिससे लोगों को पूरे दिन गर्मी से राहत मिलती रही। मौसम विभाग के अनुसार एक सिस्टम ग्वालियर-चंबल सभाग के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से आगामी 48 घंटों तक ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलो में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है।
मानसून सही समय पर आने की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो केरल में मानसून के दस्तक के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बार मानसून सही समय पर आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जब केरला में मानसून दस्तक देगा, तब ग्वालियर-चंबल संभाग में भी मौसम खुशनुमा हो जाएगा। लोगों को तेज धूप और लू से राहत मिलेगी।