स्व. संजय गांधी के प्रेरणादायक संघर्ष को अमल में लाएं
Politice

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज जयन्द्रगंज स्थित युवा हृदय सम्राट अ.भा. कांग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री स्व. संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर माल्यपर्ण कर विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी संजय गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि 1977 व 1980के बीच दलबदलू गठबंधन की जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फैकने के लिये जिस प्रकार से संजय गांधी जी ने देष के युवांओ को एकत्रित कर 1980 में देष में श्रीमती इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में पुन: कांग्रेस सरकार बनाई उसी प्रेरणा के अनुरूप मप्र में दल बदलकर कांग्रेस की सरकार बनाने वालो को सबक सिखाते हुए मप्र में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जिताकर मप्र में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बनांए, यह संकल्प हम यहां से लेकर जांए, दल बदल करने वालो ने जनमत के निर्णय का अपमान किया है एैसे लोग जनमत हितैषी नही हो सकते। कार्यक्रम में मप्र शासन के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक सिंह,अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागोरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, अशोक प्रेमी, भावान दास दयानी, जेएच जाफरी, प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र तोमर, कुसुम शर्मा, सरमन सिंह राय आदि मौजूद थे।