भारतीय महिला हॉकी टीम गरीबों के लिए धनराशि जमा करेगी

भारतीय महिला हॉकी टीम गरीबों के लिए धनराशि जमा करेगी

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन(बंदी) में परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए शुक्रवार को फिटनेस चुनौती की शुरुआत की। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में तीन मई तक राष्ट्रव्यापी बंदी लागू है। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने देशव्यापी बंद के दौरान कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलाने के मकसद से जनभागीदारी के जरिए राहत कोष जुटाने का फैसला किया है।