तीसरी फिल्म की बजाय यशराज ने दूसरी में ही सुशांत को दिए थे एक करोड़ रुपए

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत व यशराज फिल्म्स के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट के तहत सुशांत को तीन फिल्में शुद्ध देशी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी और पानी करनी थीं। इसमें उन्हें तीसरी फिल्म के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाने थे, पर यह एक करोड़ रुपए उन्हें दूसरी फिल्म में ही दे दिए गए। ऐसा क्यों हुआ इसकी वजह साफ नहीं हुई है। तीसरी फिल्म पानी, शेखर कपूर डायरेक्ट करने वाले थे। लेकन यह फिल्म बन नहीं पाई। पुलिस ने यशराज फिल्म्स से उनके और सुशांत के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी थी। इसमें यह खुलासा हुआ है।
यह थी डील
यशराज ने सुशांत को तीन फिल्मों के लिए साइन किया था। पहली फिल्म के लिए उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाने थे। पहली हिट होती, तो दूसरी फिल्म के लिए 60 लाख मिलते। दोनों हिट होती तो तीसरी के लिए एक करोड़ मिलते। अगर पहली हिट और दूसरी μलॉप होती, तो तीसरी के लिए 30 लाख ही मिलते। पहली μलॉप और दूसरी हिट होती, तो तीसरी के लिए 60 लाख रुपए मिलते।