किल कोरोना अभियान : तीसरे दिन 30 हजार 396 घरों के 1 लाख 44 हजार लोगों का हुआ स्वास्थ्य सर्वे

किल कोरोना अभियान : तीसरे दिन 30 हजार 396 घरों के 1 लाख 44 हजार लोगों का हुआ स्वास्थ्य सर्वे

जबलपुर। किल कोरोना अभियान के तहत तीसरे दिन जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 30 हजार 396 घरों के 1 लाख 44 हजार 862 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का सर्वे किया गया। सर्वे का काम ढाई हजार पायलट टीमों और 371 मुख्य टीमों द्वारा किया जा रहा है। इसमें पांच हजार से अधिक आंगनवाड़ी, आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं एएनएम को लगाया गया है। किल कोरोना अभियान के तीसरे दिन सर्वे दलों द्वारा घर-घर किये गये सर्वे में कोरोना से मिलते जुलते लक्षणों वाले 105 मरीजों को चिंहित किया गया है। जबकि 133 व्यक्ति अन्य रोगों से पीड़ित पाए गए हैं। इसके अलावा 569 गर्भवती महिलाओं एवं टीकाकरण से छूट गये 31 बच्चों को भी चिंहित किया गया।