20 मिनट पहले खरीदी 1.8 करोड़ की लैम्बोर्गिनी के उड़ गए परखच्चे

लंदन। नई गाड़ी पर एक खरोंच भी आ जाए तो दिल दुखता है। यहां तो 20 मिनट पहले खरीदी गई लैम्बोर्गिनी कार के परखच्चे उड़ गए। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इंग्लैंड स्थित वेस्ट यार्कशायर पुलिस ने इस कार की फोटो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक कार है! लेकिन इस ब्रैंड न्यू लैम्बोर्गिनी कार को शो-रूम से 20 मिनट पहले ही निकाला गया था। जिसके बाद इसमें तकनीकी खराबी आने के कारण यह लेन 3 पर रुक गई। तभी पीछे से एक गाड़ी ने इसे टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, यह लैम्बोर्गिनी हुराकन 2 लाख पाउंड (भरतीय करेंसी में लगभग 1.8 करोड़ रुपए) की है।