लॉकडाउन मनोरंजन: डीडी नेशनल पर आज से फिर होगा शुरू रामायण

लॉकडाउन मनोरंजन: डीडी नेशनल पर आज से फिर होगा शुरू रामायण

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। इस बीच जनता की मांग पर सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की है कि पापुलर सीरियल 'रामायण' एक बार फिर से टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। 28 मार्च से दूरदर्शन यानी डीडी नेशनल पर सुबह 9 बजे एक एपिसोड और रात में 9 बजे दूसरा एपिसोड दिखाया जाएगा।प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विट कर लिखा है कि- जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुन: दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। नई जनरेशन को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शो देखने का मौका मिलेगा और पूरे परिवार की यादें भी ताजा हो जाएंगी। लिहाजा, पब्लिक की यह मांग अब पूरी हो चुकी है। रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण साल 1987 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था। इस सीरियल से राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया बेहद पॉपुलर हुए थे।