कोरोना को रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी, लेकिन बिना प्लानिंग के नही

भोपाल । कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन जरूरी है, लेकिन बिना प्लानिंग नहीं होना चाहिए। लॉक डाउन से पहले लोगों का मानना है, कि इस मामले में गरीबों-रोज कमाकर रोजी-रोटी जुटाने वालों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाना चाहिए। पीपुल्स समाचार ने कोरोना रोकने के लिए लॉक डाउन को लेकर सोशल मीडिया पर 100 लोगों के बीच सर्वे किया। इस दौरान सामने आया कि 75 प्रतिशत लोग बिना प्लानिंग के लॉक डाउन के पक्ष में नहीं है। उनका मानना है कि इसका गरीब तबके पर असर पड़ता है। लोग मानते हैं कि दोबारा लॉक डाउन करना पड़े भी तो गरीबों को ध्यान में रखकर प्लानिंग की जाए।
क्या लॉकडाउन अभी भी जरूरी है?
लोगों ने बताया कारण
1. बड़ी संख्या में आ रहे हैं नए मामले।
2. कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे।
3.बाजारों में भीड़ होती है।
लोगों ने बताया कारण
1.कोविड से कम लोग भूख से मर जाएंगे।
2. सरकार बिना प्लानिंग के करती है लॉकडाउन इसलिए इसकी अब जरुरत नहीं। 3
3 क्या सरकार का लॉकडाउन का निर्णय ठीक था?
लोगों ने बताया कारण
1. यह हमारी सुरक्षा के लिए था।
2. यह छूत की बीमारी है इसके लिए लॉकडाउन अवश्यक था।
3. संक्रमण की चेन तोड़ने। लोगों ने बताया कारण
1 गरीबों -श्रमिकों के साथ निचले तबके को बहुत कष्ठ उठाने पड़े।
2. बेरोजगारी भत्ते की जरूरत है, जो नहीं दिया गया।
क्या लॉकडाउन के लिए ठोस प्लानिंग की जरूरत?
लोगों ने बताया कारण
1. गरीब तबके को बहुत परेशानी होती है।
2. बिना प्लानिंग का लॉकडाउन आम आदमी के लिए भी घातक।
लोगों ने बताया कारण
1. अगर प्लानिंग करेंगे तो सही समय पर लॉकडाउन नहीं कर पाएंगे।
2. पहले की तरह साधारण लॉकडाउन ठीक है।
लॉकडाउन के लिए हो प्लान
लॉकडाउन हमारी सुरक्षा के लिए था, यह जरूरी था। मगर अब कोई लॉकडाउन सरकार करती है तो गरीबों के बारे में सोचे या उसके लिए कोई अच्छी नीति बनाए ताकि पहले जैसे हाल दोबारा ना हों। उपेंद्र समाधिया, व्यवसायी
लॉकडाउन जरूरी था
जिस तरह नए मामले आ रहे हैं लॉकडाउन अभी भी जरुरी है। पहले के लॉकडाउन से मैं पूरी तरह सहमत इसलिए हूं क्योंकि यह भयानक बीमारी है यह एक से दूसरे में फैलती है। अर्पित शर्मा, समाज सेवी
मिडिल क्लास का रखें ध्यान
लॉकडाउन जरूरी था। यह हमारी सुरक्षा के लिए था। मुझे लगता है जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन की अभी भी जरूरत है। इसके लिए मिडिल क्लास के लिए सरकार को प्लानिंग करनी होगी। सत्यम द्विवेदी, ट्रेवल एक्सपट
अब और लॉकडाउन नहीं
लॉकडाउन पहले भी जरूरी नहीं था क्योंकि लॉकडाउन के बाद भी केस बढ़ते गए और अभी मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन की जरुरत है क्योंकि कोरोना से नहीं इंसान भूख से ना मर जाए। आदिल, नौकरीपेशा 33