चमकी मजदूर की किस्मत, तंजानिया में 30 बच्चों के पिता को मिले दुर्लभ रत्न

चमकी मजदूर की किस्मत, तंजानिया में 30 बच्चों के पिता को मिले दुर्लभ रत्न

डार एस सलाम। तंजानिया में चार पत्नियों के पति और 30 से अधिक बच्चों के पिता की किस्मत रातोंरात चमक गई और वो करोड़पति बन गया। तंजानिया के एक खनिक को दो दुर्लभ रत्न मिले थे जिसके बदले में सरकार ने उसे 25.46 करोड़ रुपये (7.74 अरब शिंलिंग) दिए हैं। खनिक सनिनियू लैजियर (52) को तैंजेनाइट के दो बड़े दुर्लभ रत्न उत्तर तंजानिया की खदान में मिले थे। इनमें से एक 9.27 और दूसरा 5.10 किलो का है। तंजानिया के खनन मंत्री साइमन मसनजिला ने कहा कि इससे पहले कभी इतने बड़े आकार का तैंजेनाइट देखने को नहीं मिला।

राष्ट्रपति मागुफुली ने दी बधाई

देश के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने भी लैजियर को फोन करके बधाई दी। इससे पहले अधिकतम 3.3 किलो ग्राम का ही रत्न मिला था। वहीं लैजर ने कहा कि एकाग्रता, संकल्प, कठोर परिश्रम और सतत काम मेरी सफलता के बड़े राज हैं।